Ishq Ka Deepak Jalaya Lyrics

Ishq Ka Deepak Jalaya Lyrics | इश्क़ का दीपक जलाया

 

 

 

Ishq Ka Deepak Jalaya Lyrics – इश्क़ का दीपक जलाया

इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने
ह़क़ ता’आ़ला से मिलाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

अज़मत-ए-शाहे मदीना डाल दी है क़ल्ब में
इ़ल्म का दरिया बहाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

अज़मत-ए-शाहे मदीना डाल दी है क़ल्ब में
इस तरहां दिल को सजाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

आपके फ़त्वे को पढ़ कर कह उठे अहले क़लम
इ़ल्म का दरिया बहाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

जिससे हो अल्लाह राज़ी और महबूब-ए-इलाह
ऐसे रस्ते पर चलाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

मुस्तफ़ा-ए-ज़ात-ए-यकता जान हैं ईमान हैं
हमको ये किसने बताया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

रब ता’आला की अ़ता से एक ही ललकार में
क़स्र-ए-बातिल को गिराया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

हम रसूलुल्लाह की जन्नत रसूलुल्लाह की
वाह क्या मुजदा सुनाया! आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

इस असीरे मुफ़्ती-ए-आज़म अनस रज़वी को भी
जाम उल्फ़त का पिलाया आला हज़रत आप ने
इश्क़ का दीपक जलाया आला हज़रत आप ने

 

Manqabat Khwan: Owais Raza Qadri

Ishq Ka Deepak Jalaya Manqabat Ala Hazrat

Leave a Comment