पत्ता पत्ता बूटा बूटा ज़िक्रे खुदा में खोया

पत्ता पत्ता बूटा बूटा ज़िक्रे खुदा में खोया

पत्ता पत्ता बूटा बूटा ज़िक्रे खुदा में खोया
डाली डाली ग़ुन्चा ग़ुन्चा ज़िक्रे खुदा में खोया

पर्बत पर्बत धरती धरती अम्बर अम्बर वासिफ
सेहरा सेहरा दरिया दरिया ज़िक्रे खुदा में खोया

करिया करिया वादी वादी गुलशन गुलशन ज़ाकिर
क़तरा क़तरा जर्रा जर्रा ज़िक्रे खुदा में खोया

कुमरी कुमरी तूती तूती बुलबुल बुलबुल हामिद
चिड़िया मैना हर परवाना ज़िक्रे खुदा में खोया

रिमझिम रिमझिम गिरती बारिश गीत उसी के गाए
चलता दरिया बहता झरना ज़िक्रे खुदा में खोया

सुन्दर सुन्दर दिल के अन्दर नाम उजागर उस के
मेरी जां का गोशा गोशा ज़िक्रे खुदा में खोया

Leave a Comment