Mera Sultan Raza Lyrics | मेरा सुल्तान रज़ा
Mera Sultan Raza Lyrics
मेरा सुल्तान रज़ा
Mera Sultan Raza Lyrics
वादी रज़ा की कोह-ए-हिमाला रज़ा का है
जिस सम्त देखिए वो इलाक़ा रज़ा का है
अगलों ने तो कहा है बहुत इ़ल्म-ए-दीन पर
जो कुछ है इस सदी में वो तन्हा रज़ा का है
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर, मेरा सुल्तान रज़ा
रज़ा के नाम से खिलती है अपने दिल की कली
उसी के नाम से रौशन है ज़िंदगी अपनी
न कोई ग़म है, न कोई मलाल है हमको
रज़ा हमारा है इतना ख़्याल है हमको
अहले सुन्नत का पासवान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर, मेरा सुल्तान रज़ा
मेरा सुल्तान रज़ा, मेरा सुल्तान रज़ा
मेरा सुल्तान रज़ा
अदूं हैं आज भी हैरान तेरी रिफ़अ़त से
लरज़तें हैं वो हर इक तेरी हैबत से
रसूले पाक की गुस्ताख़ी जो भी करते हैं
नबी की ज़ात पे जो बद-कलामी करते हैं
है उनके वास्ते तूफ़ान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
इमाम तेरे क़लम पर निसार सबका क़लम
लिखा जो तूने वो कैसे लिखेगा अपना क़लम
महक उठा तेरे अफ़कार से निसाब-ए-उलूम
नहीं है कोई जहां में तेरा जवाब-ए-उलूम
है अहल-ए-फ़न का तू सुल्तान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
न जाने क्या-क्या मिला तेरे दर से हमको रज़ा
हर इक मक़ाम पे हर मोड़ पे सहारा मिला
मिला हदाइक़-ए-बख़्शिश भी कंज़ुल ईमां भी
मिला फ़तावा-ए-रज़वीया का ख़ज़ाना भी
कैसे भूलें तेरा एहसान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
नबी से इश्क़ सिखाया शहे बरेली ने
वफ़ा का जाम पिलाया शहे बरेली ने
हमें मदीने की जानिब फिराया है उसने
बचा के कुफ्र से हक़ पर चलाया है उसने
हमारे दिल की है बस जान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
तुम्हारे सर पे मुजद्दिद का ताज बांधा गया
तुम्हीं को आला लक़ब का वक़ार बख़्शा गया
हैं तुझ पे क़ल्ब-ओ-जिगर इश्क़ वालों के क़ुर्बां
क़लम करे भला तफ़सीर मेरा कैसे बयां
है कितनी आला तेरी शान रज़ा
मेरा रहबर मेरा सुल्तान रज़ा
अहले सुन्नत की है पहचान रज़ा
मेरा रहबर, मेरा सुल्तान रज़ा
मेरा सुल्तान रज़ा, मेरा सुल्तान रज़ा
मेरा सुल्तान रज़ा, मेरा सुल्तान रज़ा
Manqabat Khwan: Hafiz Nisar Ahmed Marfani