इस करम का करूँ शुक्र कैसे अदा Lyrics
इस करम का करूँ शुक्र कैसे अदा
जो करम मुझ पे मेरे नबी कर दिया
मैं सजाता हूँ सरकार की मेहफ़िलें
मुझ को हर ग़म से रब ने बरी कर दिया
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते
तेरे शहर में मैं आऊं तेरी नात पड़ते पड़ते
तेरे इश्क़ की बदौलत मुझे ज़िन्दगी मिली है
मुझे मौत आए आक़ा ! तेरा ज़िक्र करते करते
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते
तेरे शहर में मैं आऊं तेरी नात पड़ते पड़ते
मेरे सूने सूने घर में कभी रौनक़ें अता हो
सुना है आप हर आशिक़ के घर तशरीफ़ लाते हैं
मेरे घर में भी हो जाए चराग़ाँ या रसूलल्लाह
मेरे सूने सूने घर में कभी रौनक़ें अता हो
मैं दीवाना हो ही जाऊं तेरी राह तकते तकते
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते
तेरे शहर में मैं आऊं तेरी नात पड़ते पड़ते
किसी चीज़ की तलब है न है आरज़ू भी कोई
तूने इतना भर दिया है कश्कोल भरते भरते
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते
तेरे शहर में मैं आऊं तेरी नात पड़ते पड़ते
मेरी ऐसी हाज़री हो के कभी न वापसी हो
मिले सदक़ा पंजतन का तेरी नात पड़ते पड़ते
मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते
तेरे शहर में मैं आऊं तेरी नात पड़ते पड़ते
- Hazrat Imaam Sayyed Moosa al-Kaazim Biography
- Hazrat Maulana Sardaar Ahmad Biography
- Hazrat Allama Qaari Muhammad Muslih-ud-deen Siddeeqi Biography
- Hazrat Imaam Abu Hanifa Nauman bin Saabit Biography
- Hazrat Allama Maulana Shaah Fazale Rasool Qaadri Hanafi Badayuni Biography
- Hazrat Makhdoom Shaikh Rukn-ud-deen Suharwardi Biography